मंझनपुर: पिंडरा सहाबनपुर की महिला को ब्लैकमेल कर रुपये लेने का मामला, सीओ ने बताया करारी और साइबर थाना पुलिस कर रही जांच
डिजिटल अरेस्ट कर साइबर शातिरों ने एक महिला से कई बार रुपए ठगे। इतना ही नही महिला को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया की वो लापता हो गई। साइबर ठगों ने पत्नी को वापस करने के लिए पति को फोन कर 3 लाख रुपए की डिमांड की है। पीड़ित पति अपनी पत्नी को छुड़ाने के लिए एसपी से शिकायत की है। वहीं सीओ ने बताया पूरे प्रकरण में करारी और साइबर थाने की पुलिस जांच कर रही है।