सकरा: सबहा चौक एनएच 28 पर वाहनों का लगा लंबा जाम, तीन घंटे बाद पुलिस ने यातायात करवाया सुलभ
मुजफ्फरपुर जिले सकरा थाना क्षेत्र के सबहा चौक एनएच 27 पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लंबा जाम लगा रहा। स्थानीय लोगो ने बताया कि चौक पर सबसे अधिक टोटो और ऑटो रिक्शा खड़े होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया कि लगभग तीन किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम में सैंकड़ों गाड़ियां फंसे रहे।