चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में सरस डेयरी के दाम बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ
चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादन संघ ने डेयरी उत्पादों के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई रेट सूची शुक्रवार से लागू होने के साथ ही आम लोगों की जेब पर असर दिखने लगा है। अधिकांश उत्पादों में 2 से 5 रुपए तक वृद्धि हुई है, जबकि बड़े पैक में यह बढ़ोतरी 20 से 150 रुपए तक पहुंच गई। दूध, दही, पनीर और मावा जैसे रोज काम में आने वाले सामग्री पर रहते बढ़ा दी गई है।