कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने चलती ट्रेन से उतर रही एक महिला यात्री की बचाई जान
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2024 रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या 02 से रवाना हो रही ट्रेन में एक महिला यात्री ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी इस दौरान महिला यात्री असंतुलित हो गई और गिरने लगी, उसी वक्त ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ जवान ने उसे देखा और जल्दी से उसे ट्रेन के अंदर धकेल लिया जिससे उक्त महिला यात्री कि जान बच गई।