एसआईआर फार्म में त्रुटियों पर सहसवान के ब्लॉक परिसर में आज गुरुवार को शाम 05 बजे तक लोगों की भीड़ लगी रही है। ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा काउंटर लगाए गए हैं। फार्म में नाम, पता तथा अन्य विवरण में गलतियों के कारण उन कमियों को दूर करने के लिए लोग हाई स्कूल की मार्कशीट वोटर लिस्ट, आधार कार्ड व मूल निवास जाति प्रमाण पत्र की प्रति लेकर ब्लॉक परिसर पहुंच रहे है।