जहानाबाद: जहानाबाद में बुर्का पहने पकड़े गए संदिग्ध युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जहानाबाद के फिदा हुसैन रोड स्थित शेख आलमचक मोहल्ले में गुरुवार को बुर्का पहने एक युवक को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित थाना ले गई। युवक ने अपना नाम किशोर राठौर व खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।