मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्जापुर पुलिस ने लालगंज के ददरी केवटान में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पूरे मामले का पुलिस लाइन सभागार में सोमवार की दोपहर 3 बजे एएसपी ऑपरेशन ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। बड़ी मात्रा में निर्मित, अर्ध निर्मित असलहा बरामद किया गया हैं। चोरी की एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई है।