गम्हरिया: इटवा जीवछपुर और औराही एकपरहा पंचायत में पंचायत बूथ कमिटी एवं कार्यकारिणी की बैठक हुई
इटवा जीवछपुर पंचायत एवं औराही एकपरहा पंचायत में पंचायत बूथ कमेटी एवं पंचायत कार्यकारिणी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण मेहता के अध्यक्षता में सोमवार शाम 5 बजे आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से बूथ जीतो चुनाव जीतो, 2025 में फिर से नीतीश को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर जोर दिया गया. तथा मुख्यमंत्री के विकास कार्यों पर चर्चा किया गया.