बिसंडा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में स्थित प्राचीन जानकी मंदिर में अज्ञात चोरों नें चोरी कर ली है। जिस पर मोहल्ले के गांधीनगर निवासी प्रतीक गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें जांच पड़ताल कर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।