ब्यौहारी: ब्यौहारी में चलती ट्रेन से गिरा यात्री, अस्पताल में भर्ती
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव के पास ब्यौहारी-कटनी रेल मार्ग पर एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे ट्रैक किनारे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच रविवार सुबह 8 बजे से कर रही है।