नबीनगर: गजना महोत्सव–2026: दूसरे दिन खेल और संस्कृति का संगम, कबड्डी में दिखा दमखम
नवीनगर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गजना धाम में आयोजित गजना महोत्सव–2026 के दूसरे दिन गुरुवार को खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार झलक देखने को मिली। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और भव्यता का अद्भुत संगम नजर आया, जहां स्थानीय कलाकारों, खिलाड़ियों और नागरिकों की भारी भागीदारी रही। दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता का