रफीगंज: रफीगंज में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसान ने कृषि पदाधिकारी को लिखा पत्र
रफीगंज के सरावक गांव के किस किस सुरेंद्र कुमार सिंह ने औरंगाबाद कृषि पदाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से रफीगंज में खाद को लेकर कालाबाजारी का आरोप लगाया है। किसान ने कहा 12 घंटे से अधिक समय तक खड़े रहते हैं लेकिन खाद नहीं मिल पाता है। बिचौलियों के माध्यम से जो खाद लेने जाता है उसे खाद मिल जाता है। संध्या 6:30 में संबंधित अधिकारी से संपर्क नही हुआ।