रायबरेली: शहर के कल्लू का पुरवा,छजलापुर आदि स्थानों में जमकर उड़ाई जा रही आचार संहिता की धज्जियां
शहर के ही कल्लू का का पुरवा,छजलापुर और अंबेडकर नगर में तमाम जगहों और घरों पर पार्टी की वॉल पेंटिंग देखी जा रही है जिस पर चुनाव आयोग को तत्काल संज्ञान में लेकर हटवाना चाहिए।जिनके घर मेंवॉल पेंटिंग की गई है उनका कहना है कि गरीब जनता को सब सताते हैं यही कारण की नेता लोग आकर अपना झंडा ऊंचा कर चले जाते हैं।पारदर्शिता लाने के लिए अधिकारियों को जनता को समझना होगा।