रायबरेली: मिल एरिया थाने की पुलिस ने भ्रमण के दौरान 6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को थाना क्षेत्र से ही किया गिरफ्तार
मिल एरिया थाने की पुलिस टीम ने,शनिवार को थानाक्षेत्र में भ्रमण के दौरान,6 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो,अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों को थाना कार्यालय पर लाकर अभियोग पंजीकृत करते हुए,न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि, गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों का एक ही नाम प्रमोद कुमार ही है।दोनों का थाना क्षेत्र अलग-अलग हैं।