डुमरी: महुआ के मौसम में खतरा बढ़ा: जंगलों में दिख रहे जंगली जानवर, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
Dumri, Gumla | Mar 29, 2026 चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर, डुमरी एवं जारी प्रखंड के विभिन्न गांवों के आसपास स्थित जंगलों में इन दिनों हाथी, भालू, लोमड़ी समेत कई जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगली जानवरों की आवाजाही देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वर्तमान समय महुआ गिरने का मौसम होने के कारण बड़ी