शाहबाद: बासित नगर चौराहे पर कटती हुई सड़क जानलेवा बनी, पालिका प्रशासन कर रहा है मौत का इंतजार
बासित नगर चौराहे से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास काफी मात्रा में सड़क कट गई है। सड़क पर बड़ा गड्ढा दूर से ही प्रतीत हो रहा है । इस गड्ढे में गिरकर कभी भी कोई भी वाहन शिकार हो सकता है। बरसात में सड़क लबालब हो जाने के कारण अक्सर लोग इसमें गिर जाते हैं।