सिंगरौली: सिंगरौली नगर निगम आयुक्त ने भीषण ठंड को देखते हुए चालकों को ट्रैक सूट वितरित किए
नगर निगम सिंगरौली पड़ रहे भीषण ठंड को देखते हुये नगर निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा के निर्देशन में नगर निगम एसडीओ प्रभारी व वाहन अधिकारी के नेतृत्व में आज 1 जनवरी को दोपहर 2 बजे नगर निगम मे कार्यरत लगभग 115 वाहन चालकों ठंड से बचने हेतु ट्रैक सूट वितरण किया गया और चालक गण ट्रैक सूट पाकर ख़ुशी जतायी है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नववर्ष की बधाई दी।