नवाबगंज: बलछत चौराहा पर नल से स्वच्छ जल के बजाय निकल रहा दूषित जल, दो बार रिबोर कराने के बाद स्थित जैसी की तैसी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
विकास खंड हरख अंतर्गत बलछत चौराहा पर लगे सरकारी हैंडपंप से दूषित व गंदा पानी आना एक गंभीर समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने गुरुवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता। यह समस्या काफ़ी दिनों से चली आ रही है। जहाँ हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं।