शाहगंज: डोमनापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के डोमनापुर गांव में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सौरभ यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ गुरुवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित पाही पर सोने गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक उसके नहीं जागने पर परिजन वहां पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिला।