लोहरदगा: लोहरदगा में मानसून बना परेशानी की वजह, लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव और वज्रपात ने बढ़ाई चिंता।
लोहरदगा जिले में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले लगभग तीन सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जहां मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, वहीं इसका असर आम जनजीवन से लेकर खेती-किसानी तक स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बार फिर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।