प्रतापपुर: गजवा की मुखिया पूनम कुमारी ने निजी खर्च से सड़क बनवाकर पेश की मिसाल
प्रतापपुर: प्रतापपुर प्रखंड की चर्चित गजवा पंचायत की मुखिया पूनम कुमारी ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए अपने निजी खर्च से लगभग एक किलोमीटर लंबी मिट्टी-मोरम सड़क का निर्माण करवाकर ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत प्रदान की है। यह सड़क ससगड़ा से हथिया चट्टान होते हुए सतबहिनी टोला, गुरिया, रेहरा और पांति तक बनाई गई है। ग्रामीणों के अनुसार वर्षों से सड़क की सुविधा