हज़ारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमदाग में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज और कंबल वितरण
हजारीबाग जिले के कटकमदाग में मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही भोज,कंबल वितरण! हजारीबाग:हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड में मकर संक्रांति पर मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव की ओर से गोंदा डेम परिसर में चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।