मुरैना नगर: लोरी का पुरा टोल प्लाजा के पास बारिश में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, आधा दर्जन बच्चे घायल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लोरी का पुरा टोल प्लाजा के पास भीषण बारिश के चलते निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भर भरा कर गिर पड़ी और पड़ोस में रहने वाले करीब आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।जहां उनका इलाज जारी है।