"करें योग, रहें निरोग" के संदेश के साथ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश वाचन और सामूहिक योगाभ्यास किया।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विरासत है, जो शरीर, मन और भावनाओं के संतुलन के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। वर्तमान की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन का सबसे सरल उपाय है।
#InternationalYogaDay2026 #YogaForHealthyAgeing #YogaDay #Raipur
@governorchhattisgarh @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
134 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 21, 2026