टिब्बी: मकान की दीवार तोड़ी, पंचायत में जातिसूचक गालियां देकर की मारपीट; टिब्बी थाने में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
क्षेत्र में एक महिला के मकान की सांझी दीवार तोड़कर नुकसान पहुंचाने, बदनीयत रखने और समाज की पंचायत में जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।