कोटड़ी: आईजी अजमेर रेंज ने कोटड़ी थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, इटावा में हत्या स्थल का भी लिया जायजा
Kotri, Bhilwara | Apr 26, 2026 पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज श्री राजेंद्र कुमार चौधरी ने कोटड़ी पहुंचकर थाना कोटड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।