खरीक: एनएच-31 पर हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित शांति बिहार के पास एनएच-31 पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में कुमादपुर निवासी अमरनाथ ठाकुर की मौत हो गई। वह अपने जेसीबी से चल रहे मिट्टी भराई कार्य का जायजा लेने मदरौनी चौक जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया।