केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शालेय 14 वर्षीय हॉकी प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड ढोंगा पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।केंद्रीय मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अतिथियों के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा विधि विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।