पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने मादक पदार्थों के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 3, 2026
पूर्णिया जिला में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पूर्णिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 126 ग्राम स्मैक और 20 हजार रुपये नगद बरामद किए गए