चित्तौड़गढ़: गांगा जी का खेड़ा में युवक ने जहर खाकर जान दी, भाई ने मामा के घर शादी में नहीं जाने के लिए दी थी धमकी
चंदेरिया थाना क्षेत्र में एक युवक में जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई. आत्महत्या करने का कारण उसके भाई द्वारा धमकाया जाना रहा बताया. उसके मामा के घर में शादी है जिसमें नहीं जाने के लिए भाई ने उसे धमकी दी थी. इससे नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों क़े हवाले किया.