शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई, 153 लोगों ने दिए आवेदन
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 153 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतो को लेकर आवेदन दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंची ग्राम परसूला की महिलाओं नेलाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया। महिलाओं ने बताया कि उन्हें योजना का लाभ नही मिल रहा है।