शाजापुर: सारंगपुर के पास आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा एक व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
सारंगपुर के पास आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा एक व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी। मंगलवार को घायल अरविंद धाकड़ ने बताया कि महाराष्ट्र से लखनऊ जाते समय सारंगपुर के पास आवारा मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें अरविंद धाकड़ घायल हो गया जिसे उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।