शाजापुर: कोतवाली पुलिस द्वारा की गई जब्ती के दोपहिया वाहनों की नीलामी, थाने में लगी खरीददारों की भीड़
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को थाना परिसर में जब्ती के दोपहिया वाहनों की नीलामी भी की गई। इस दाैरान तहसीलदार मधु नायक भी थाने पर माैजूद रहीं। उनकी देखरेख में ही नीलामी प्रक्रिया संपन्न की गई। दरअसल कोतवाली थाना परिसर में विभिन्न अपराध व प्रकरण में जब्ती के सैकड़ों वाहन खड़े हैं। इन्ही में से 101 वाहनों की नीलामी के आदेश एसडीएम द्वारा दिए गए थे।