शाजापुर: बेरछा गांव में बेरछा थाना प्रभारी और एसडीओपी ने ली मोहर्रम कमेटी के सदर व पदाधिकारियों की बैठक
बेरछा गांव में बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती और एसडीओपी त्रिलोकचंद पंवार ने मोहर्रम कमेटी सदर व पदाधिकारियों की बैठक ली।बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से मोहर्रम के दाैरान होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा की। साथ ही मोहर्रम के दाैरान निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण भी किया।