कालपी: बम्हौरा में दबंगों ने बुजुर्ग सास और बहू की बेरहमी से की मारपीट, वीडियो वायरल, बकरियां हटाने को लेकर हुआ विवाद
Kalpi, Jalaun | Jun 10, 2026 चुर्खी थाना क्षेत्र के बम्हौरा में बुजुर्ग महिला और उसकी बहू के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि बकरियों को दरवाजे से हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उनकी बहू मंदाकिनी देवी के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आभूषण छीनने का आरोप लगाया है।