महिदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
30 लीटर जहरीली शराब के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान भैंस चोरी की वारदात का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 2 भैंस, 1 पाड़ी (कीमत करीब ₹2.5 लाख) और चोरी में इस्तेमाल बिना नंबर की बोलेरो पिकअप (कीमत करीब ₹5 लाख) बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने 14-15 जुलाई की रात महिदपुर क्षेत्र के एक खेत से पशु चोरी करना कबूल किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई को महिदपुर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया।
#Mahidpur #Ujjain #MadhyaPradesh #PoliceAction #CrimeNews
Indore, Indore | Jul 17, 2026