🚫💙 नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 | इंदौर पुलिस की नई पहल
इंदौर पुलिस ने "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत नशा विरोधी जागरूकता गीत और शॉर्ट फिल्म का लोकार्पण किया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
🎵 डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी की आवाज़ में गीत— "भैया, नशे से दूरी है ज़रूरी… जीवन की हर खुशियां हैं ज़रूरी" लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का संदेश देता है।
🎬 नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी तैयार की गई है, जिसे जनजागरूकता रथों, सार्वजनिक स्थलों और शहर की प्रमुख स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
📢 यदि आपके आसपास अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो तुरंत इंदौर पुलिस की Crime Watch Helpline: 7019108283 पर सूचना दें।
आइए संकल्प लें — 🚫 नशे से दूरी है ज़रूरी… 💙 जीवन की हर खुशियां हैं ज़रूरी।
#IndorePolice #SayNoToDrugs #DrugFreeIndia #Indore #AwarenessCampaign
Indore, Indore | Jul 17, 2026