मुहम्मदाबाद: गाजीपुर के डीजीपी एल.वी. एंटनी ने SPEL प्रोग्राम में छात्रों से संवाद किया, सवाल-जवाब से बदली सोच और बढ़ा विश्वास
गाजीपुर पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित Student Police Experiential Learning (SPEL) Programme की समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक एल. वी. एंटनी देव कुमार ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस कार्यप्रणाली, भर्ती प्रक्रिया, कार्य के दबाव और चुनौतियों को लेकर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।