निमाड़ अंचल में 25 साल से संचालित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) का खंडवा परिसर अब पूरी तरह बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश विज्ञापन में खंडवा केंद्र का नाम शामिल नहीं है।