मेरठ: मेरठ में युवक ने मां और बच्चे को दिया जहर, युवक की मौत, बेटे की हालत गंभीर, मानसिक तनाव में उठाया कदम
Meerut, Meerut | Jul 7, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अशोकपुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी मां और बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। सोमवार रात हुई इस घटना में 38 वर्षीय प्रवीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका 10 वर्षीय बेटा कृष्णा गंभीर हालत में है, जबकि मां कमलेश खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।