गुलाना: टिंगजपुर में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले श्रीकृष्ण मंदिर से तीन डोल, कालीसिंध नदी में जल स्नान
एकादशी पर मंगलवार को शाम 5 बजे श्रीकृष्ण मंदिर से तीन डोल निकाले गए। डीजे और ढोल की थाप पर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं शामिल हुईं। डोलों को कालीसिंध नदी पर ले जाकर एक साथ स्नान कराया गया और पूजा-अर्चना की गई। शाम 8 बजे मंदिर में महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झूला झुलाकर गोद भराई की जाएगी।