लातेहार: लातेहार में स्ट्रीट फूड दुकानों की जांच, गंदगी और अनियमितता पर सख्ती
लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट फूड वेंडरों की जांच की गई। जांच में कई स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति खराब पाई गई और समोसा, पकौड़ी, जलेबी जैसे खाद्य पदार्थ खुले में रखे मिले। कई दुकानदार बिना एप्रोन, हेड कवर और ग्लव्स के काम करते पाए गए।