सीकर: सीकर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की लापता, युवक पर शक
Sikar, Sikar | Apr 4, 2026 सीकर जिले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर शक जताते हुए मामला दर्ज कराया है। लड़की 2 अप्रैल को कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी के अनुसार, कपड़े देने के बाद वह तुरंत वहां से चली गई। परिवार ने गांव व रिश्तेदारी में तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।