सिहोरा: गोसलपुर: रामसागर तालाब में नहाते समय दो युवक डूबे, शव नहीं मिले, रात होने से बचाव कार्य प्रभावित
सिहोरा तहसील के अंतर्गत गोसलपुर स्थित रामसागर तालाब में सुपर मार्केट के पीछे स्थित घाट में सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम धमधा झुग्गी बस्ती के इरावत अर्जुन करन तीनों रामसागर तालाब में नहाने आए थे। नहाते वक्त इरावत गहरे पानी में डूब गया जिसे बचाने अर्जुन भी गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए।