पूरनपुर: खमरिया पट्टी बनकिया के पास गन्ने के खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिलने से हिन्दू संगठन में रोष
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी बनकिया के पास में गन्ने के खेत में गोवंश पशु के अवशेष मिलने की जानकारी पर राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पशु के अवशेष देखकर राष्ट्रीय योगी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया मामले में पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची।