पूरनपुर: गांव पड़रिया के पास खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला नर्स की हत्या आरोपी का शव, मचा हड़कंप
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी शुभम मिश्रा पर शाहजहांपुर के एक पिज्जा हब में नर्स को ले जाकर हत्या करने का आरोप लगा था जब से आरोपी युवक फरार चल रहा था एक दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसके भाइयों को हिरासत में लिया था शनिवार की सुबह आरोपी युवक का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला यह देख लोगों में हड़कंप मच गया