पूरनपुर: गांव परसादपुर में आग से झुलसी महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से बरेली रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी अजय वर्मा की पत्नी संदिग्ध हालत में आग लगने से झुलस गई थी। इलाज के लिए पूरनपुर सीएचसी के बाद पीलीभीत भर्ती कराया गया था। विवाहिता के लगभग 70 प्रतिशत जल जाने से हालत गंभीर हो गई थी। अब उनका उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।