पूरनपुर: गांव मकरंदपुर खेत में लगे तूदे उखाड़ने व मेड़ तोडऩे का पड़ोसी काश्तकार पर आरोप एसडीएम व पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के मोहल्ला बमनपुरी वार्ड नंबर 17 निवासी हुसन आरा पत्नी नवी शेर व वली शेर और अली शेर तीनों भाईयों की कृषि भूमि गांव मकरंदपुर में स्थित है। आरोप है पडोसी काश्तकार छुटन्ने पुत्र हिमातुल्ला खा निवासी मोहल्ला बमनपुरी दबंगई के बल पर खेत में लगे तूदे उखाड़ कर फेक दिए और खेत की मेड़ तोड़कर खेत में रास्ता डाल दिया विरोध करने पर दी धमकी एसडीएम से शिकायत।