टिब्बी: तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाई: दो अलग-अलग मामलों में महिला सहित 2 तस्कर हेरोइन के साथ गिरफ्तार
तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसते हुए दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला और एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त की जा रही थी, इसी दौरान पहली कार्रवाई पट्डा नहर (टीएलडब्ल्यू) रोही तलवाड़ा झील के पास की ।