इटावा: विकास भवन प्रेरणा सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बायोमेडिकल वेस्ट के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई
Etawah, Etawah | Jul 9, 2026 इटावा विकास भवन प्रेरणा सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में राजकीय एवं निजी अस्पतालों से निकलने वाले बायो-मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण जनस्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।